फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers are the backbone of any organization: Naib Saini

कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी : नायब सैनी

Mon, 01 Jan 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 01 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of any organization: Naib Saini
सफीदों। सफीदों पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही सरकारें बनती हैं। इसलिए अपने साथियों को मजबूत करो। यह नया साल चुनावी साल है। देश व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सफीदों बाईपास पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने नायब सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि नायब सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने से भाजपा प्रदेश में और ज्यादा मजबूत हुई है। इसके बाद नायब सैनी को हजारों बाइकों के साथ अनाजमंडी में आयोजित पांचाल समाज की रैली स्थल तक लाया गया।
विज्ञापन

नायब सैनी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा जो जनकल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही हैं, उससे हर नागरिक संतुष्ट है। हर कार्यकर्ताओं को यह देखना होगा कि किसी पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। यदि किसी को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो उसे जागरूक करें और उसे इन योजनाओं का लाभ दिलाएं। सरकार की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। यहां काफी संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सभी का स्वागत करते हुए नायब सैनी तथा कर्मवीर सैनी ने कहा कि हर कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। किसी भी कार्यकर्ता को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि जल्द ही संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर सैनी सभा के प्रधान राजकुमार सैनी, वरिष्ठ नेता जगदीश कश्यप, नगर पालिका के पूर्व प्रधान सेवाराम सैनी, डिडवाड़ा के पूर्व सरपंच रोशन लाल गुर्जर, कारखाना के पूर्व सरपंच रणबीर कश्यप, एससी मोर्चा के पूर्व प्रधान रामबिलास वाल्मीकि, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद सैनी, संजीव धिमान एमसी, महाबीर एमसी, सुनील एमसी, रामभज जांगड़ा, पन्नालाल धौचक, शिला जोगी, मांगेराम चमार, हंसराज, सुंदर पंच, सूरत जोगी, दीपक जांगड़ा, मोजीराम सैन, कपिल सैनी, रघुबीर हाट, सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed