फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work dedicatedly for the welfare and progress of farmers: Vice Chancellor

किसानों के कल्याण और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करें : कुलपति

Tue, 11 Aug 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Work dedicatedly for the welfare and progress of farmers: Vice Chancellor
फोटो 10जेएनडी17-कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा में आयोजित बैठक में मौजूद मुख्याति​​थि और अन्
जींद। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा में सोमवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 34वीं बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने की। कुलपति ने वैज्ञानिकों को किसानों के कल्याण और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने फसल चक्र आधारित कार्य और फसल प्रणाली पर आधारित शोध एवं प्रसार गतिविधियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं में विकसित नई तकनीकों और नवाचारों को किसानों के खेतों तक पहुंचाकर व्यावहारिक रूप से लागू किया जाए। किसानों की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार के साथ बागवानी, पशुपालन व मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने की बात कही। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने और फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। केंद्र प्रभारी डॉ. नीरज पवार ने केंद्र की वर्ष 2025-26 की प्रगति रिपोर्ट और 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसके बाद केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट व आगामी कार्य योजना रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed