Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women's participation in the mega-rally is commendable.

Jind News: महारैली में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय

Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in the mega-rally is commendable.
जींद। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली की सफलता पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों ने जींद जिले की महिलाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रैली में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने लोकतंत्र और ताधिकार की रक्षा के प्रति उनकी जागरूकता को प्रदर्शित किया है।लाजवंती ढिल्लों ने कहा कि महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह सहित विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया। मौके पर अंजू खटकड़, मीना ढिल्लों, रीना, सीमा सहित महिला कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। उन्होंने चौधरी बीरेंद्र सिंह, चौधरी बृजेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी व वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों की भी सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed