फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women took out a bike trip with the tricolor

Jind News: तिरंगे के साथ महिलाओं ने निकाली बाइक यात्रा

Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women took out a bike trip with the tricolor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहीदों के सम्मान में ढाठरथ गांव में अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से संचालित बालिका विद्यापीठ से महिलाओं ने प्राचार्य सुमन शर्मा की अध्यक्षता में बाइक यात्रा निकाली। इसका समापन शहर के शहीदी पार्क में किया गया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाएं राष्ट्रभक्ति पर आधारित नारा लगाती जा रही थीं।

यात्रा की मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन रहीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शहर के शहीदी पार्क में बाइक यात्रा पहुंचने पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्राचार्य सुमन शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। आज प्रदेश में महिलाओं को पंचायती राज में हिस्सा, राशन डिपो में 33 प्रतिशत का आरक्षण व नौकरियों में अगल से पद जारी किए जा रहे हैं। इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए महिलाओं को हर तरह से सक्षम होने की जरूरत है। मुख्यातिथि डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि बाइक यात्रा के माध्यम से गांव की महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। गांव ढाठरथ के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व अन्य कमेटियों की ओर से बेटियों और महिलाओं का पुष्प वर्षा कर व फल वितरित कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला, गांव के सरपंच बीरबल, सिविल लाइन थाना प्रभारी बीरबल, रामफल, सतपाल व रामप्रसाद ने शहीदी पार्क में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed