फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women should be strong to protect themselves: Seema

खुद की सुरक्षा के लिए मजबूत बनें महिलाएं : सीमा

Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women should be strong to protect themselves: Seema
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। महिलाएं खुद की सुरक्षा के लिए मजबूत बनें। अगर वे विषम परिस्थितियों में विरोध करें तो उनको कोई परेशान नहीं कर पाएगा। आज महिलाएं पुरुषों से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। ऐसे में उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ये बातें बुधवार को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीमा प्रसाद ने कहीं। इसमें दस महिलाओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सीमा प्रसाद ने महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए और उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि आज महिलाओं को पुरुषों की तरह ही दिन रात काम के चलते घरों से बाहर जाना होता है, लेकिन जब तक वह खुद मजबूत नहीं होंगी, तबतक उनके भोलेपन का लाभ लोग उठाते रहेंगे । महिलाएं मजबूती के साथ विरोध करेंगी तो उनकी तरफ देखने की हिम्मत किसी को नहीं होगी। कहा कि महिलाएं खुद जागरूक होने के साथ अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। हमें घरों के आसपास की महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करनी होगी। महिलाओं को चाहिए कि वह आत्मरक्षा के शिविरों में भी अपना समय दें, ताकि वह विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें। इसके लिए पुलिस का हेल्पलाइन नंबर भी हर महिला व बेटी के मोबाइल में होना चाहिए ताकि विषम परिस्थितियों में पुलिस को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज हर शहर में शिविर चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को हर मुसीबत का सामना करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। अब महिलाओं को सरकार ने पंचायतों, राशन डिपो व नौकरियों में अलग से हिस्सा देकर आगे जरूर बढ़ाया है, लेकिन इसके लिए उनको खुद आगे आकर अपनी प्रतिभा को दिखाना होगा। हम कबतक पुरुषों पर निर्भर रहेंगी। इसलिए हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। इस अवसर पर कमलेश अहलावत, राजरानी, भावना, रोमा, निक्कू, साक्षी, आशू, प्रोमिला, दर्शना, मनीष व वंदना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed