फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women players won nine medals in boxing championship

Jind News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Women players won nine medals in boxing championship

विज्ञापन

जींद/नरवाना। जगदीशपुरा कैथल के डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज में इंटर कॉलेज स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया गया। इसमें एसडी महिला महाविद्यालय की 11 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और सात कांस्य पदक जीते।

81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वाति, 75 से 81 किलोग्राम भारवर्ग में रितु ने स्वर्ण पदक और 50 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में आरती, 57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में मुस्कान, 60 से 63 किलोग्राम भारवर्ग में आंचल, 63 से 66 किलोग्राम भारवर्ग में जानवी, 67 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में निर्मल और 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में रितु ने कांस्य पदक जीते हैं। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को चार हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को दो हजार रुपये इनाम के रूप में दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने विजेता छात्राओं और वेद प्रकाश कोच को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल व कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed