फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women atanding a sit in protest against the water in the railway undepass

रेलवे अंडरपास में भरे पानी के विरोध में धरना दे रही महिलाओं ने किया कीर्तन

Tue, 18 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
women atanding a sit in protest against the water in the railway undepass
अंडरपास में भरे पानी के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं ढोल की थाप पर नृत्य करती हुईं। - फोटो : Jind
लुदाना-मोरखी रेलवे अंडरपास में पानी भरने के विरोध में चल रहे किसानों के धरने में प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। धरने में आसपास के गांवों की महिलाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। धरने पर बैठी महिलाएं सारा दिन भजन, कीर्तन में व्यस्त रहती हैं। महिलाओं ने कहा कि रेलवे अधिकारियों व सरकार को सद्बुद्धि के लिए कीर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कीर्तन के दौरान महिलाओं ने ढोल और करताल बजाकर नृत्य भी किया। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि वह हर हाल में अपनी मांगों को पूरा करवाकर ही दम लेंगे। ग्रामीण यहां अंडरपास हटाकर रेलवे फाटक बनाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि अंडरपास में सालभर पानी भरा रहता है। फाटक की मांग को लेकर चल रहे धरने पर बैठे महेंद्र मलिक, जगबीर, सतबीर वर्मा, सुनील, कृष्ण, राजपाल, राममेहर, सतीश व पूर्व सरपंच महेंद्र का कहना है कि जब तक रेलवे विभाग अंडरपास की जगह फाटक नहीं बना देता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। यदि 25 फरवरी से पहले उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 26 से वह रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है 25 फरवरी के बाद इस रेलवे लाइन से कोई भी ट्रेन नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed