फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women and her three year son dided on the road accident

कराधान विभाग की स्टेनो और उसके 3 साल के बेटे की हादसे में मौत

Tue, 12 Nov 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
women and her three year son dided on the road accident
रीना व उसक बेटा दिव्यांश। (फाइल फोटो) - फोटो : Jind
अपनी बहन की शादी व ननद की गोद भराई में जा रही कराधान विभाग की स्टैनो 26 वर्षीय रीना देवी व उसके तीन वर्षीय बेटे की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। रीना अपने पति, पांच वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटे के साथ अपनी ससुराल लजवाना कलां में जा रही थी। रोहतक रोड स्थित अनूपगढ़ गांव के पास उनकी बाइक को मुर्गी ढोने वाले कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने से पहले ही 26 वर्षीय रीना और तीन वर्षीय दिव्यांश की मौत हो गई। सदर पुलिस ने रीना के पति मनदीप की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद बिजली निगम में एएलएम के पद पर कार्यरत लजवाना कलां निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 26 वर्षीय पत्नी रीना (कराधान विभाग में स्टैनो), पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे दिव्यांश के साथ रविवार सुबह जींद से अपने गांव लजवाना कलां बाइक से जा रहे थे। जब वह अनूपगढ़ गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे मुर्गे वाले कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। चारों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचते ही रीना तथा दिव्यांश की मौत हो गई। पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

मातम में बदला शादी का उत्सव
रीना का मायका रोहतक जिले के गांव नांदल में है, जबकि ससुराल लजवाना कलां में। रीना व उसका पति मनदीप जींद में नौकरी करते हैं। इसलिए वह जींद में ही रहते हैं। रविवार को मनदीप की बहन की गोद भराई की रस्म होनी थी। इसके बाद शाम को मनदीप व रीना गांव नांदल में रीना की बहन की शादी में जाने वाले थे। सोमवार को रीना की बहन की शादी थी। रीना व उसके बेटे की मौत के बाद मनदीप की बहन की गोद भराई की रस्म तो रद्द कर दी। सोमवार को रीना तथा उसके बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद दोपहर बाद रीना की बहन की बारात में पांच लोग पहुंचे और माला पहनाकर शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed