{"_id":"67019a4eb0c093a1b50094e4","slug":"womans-vote-cast-by-unknown-person-forced-to-cast-it-again-due-to-ruckus-jind-news-c-199-1-sroh1007-124009-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला का अज्ञात ने डाला वोट, हंगामा करने पर दोबारा डलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला का अज्ञात ने डाला वोट, हंगामा करने पर दोबारा डलवाया
Sun, 06 Oct 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी70 : फरैण कलां गांव में बुजुर्ग महिला के हाथ पर स्याही लगाते हुए मा. राजेश वशिष्ठ। संवा
नरवाना। नरवाना शहर में शनिवार को छोटे-मोटे हंगामे के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शहर के आर्य स्कूल में 147 नंबर बूथ पर एक महिला का किसी ने वोट डाल दिया। इसका पता चलते ही बूथ के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
महिला जब वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची तो उसका वोट पहले ही डाला जा चुका था। हंगामे को देखते हुए पोलिंग टीम ने महिला का दोबारा से वोट डलवाया। इसके अलावा आर्य कन्या महाविद्यालय में बनाए गए 141 नंबर बूथ पर सुबह ही ईवीएम खराब हो गई। उसको करीब एक घंटे में बदला गया। उसके बाद ही मतदान शुरू हो पाया। वहीं शाम को गैबी साहब के पास भी इनेलो कार्यकर्ताओं ने एक युवक को काफी वोटर आईडी और वोटर लिस्ट के साथ पकड़ा। उस पर आरोप था कि वह पैसे देकर वोट खरीद रहा था। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पुलिस बुलाकर युवक को उन्हें सौंप दिया।
मतदाता सुबह ही अपने बूथों पर मतदान के लिए पहुंच गए थे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय मतदान धीमा रहा, जिससे कर्मचारी कई बूथों पर खाली बैठे रहे, लेकिन फिर धीरे-धीरे बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी और दोपहर बाद तो लंबी-लंबी लाइनें लग गई। शाम छह बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
दोपहर तक मतदान धीमा, बाद में पकड़ी रफ्तार
शनिवार दोपहर तक कई गांवों के बूथ खाली हो गए। सच्चाखेड़ा गांव के 199 और 198 नंबर बूथ पर दोपहर तक कम ही मतदान हुआ। 199 बूथ पर केवल 38 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा 198 नंबर बूथ पर 35 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तक दनौदा गांव के 211 नंबर बूथ पर 964 में से 439 की मत पड़े। दनौदा गांव के 210 नंबर बूथ के 837 वोटों में से 375 वोट ही पोल हुए थे। वहीं 212 नंबर बूथ पर 1132 मतों में से 360 मत डाले गए। 208 नंबर बूथ पर 927 में से 436 मत डाले गए। 209 नंबर बूथ पर 1331 में से 577 ही वोट डाले गए। इसके अलावा 207 नंबर बूथ पर 697 में से 386 मत डाले गए। सच्चाखेड़ा के 196 नंबर बूथ पर 783 में से 361 वोट डाले गए। 195 नंबर बूथ पर 450 में से 329 मत डाले गए। 197 नंबर बूथ पर 750 में से 438 मत प्राप्त किए। कलौदा खुर्द गांव के 190 नंबर बूथ पर 691 में से 395 मत डाले गए। वहीं 191 नंबर बूथ पर 600 में से 400 मत प्राप्त हुए। नेहरा के एक मात्र 113 नंबर बूथ पर कुल वोट 860 वोट थे, जिनमेें से दोपहर दो बजे तक 441 मत डाले गए। इसके अलावा अमरगढ़ गांव के 114 नंबर बूथ पर 1198 में से 674 वोट ही डाले गए। वहीं 115 नंबर बूथ पर 827 में से 476 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।