{"_id":"661c2c71fe7a7f5384013e14","slug":"woman-selling-heroin-outside-house-arrested-husband-absconding-jind-news-c-199-1-sroh1009-115716-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर के बाहर हेरोइन बेच रही महिला गिरफ्तार, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर के बाहर हेरोइन बेच रही महिला गिरफ्तार, पति फरार
Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने नशा तस्करी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप के पास से 92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़ी गई महिला की पहचान रेलवे स्टेशन पिल्लूखेड़ा के पास भुरायण बस्ती निवासी मोनिका पत्नी जनार्दन के रूप में हुई है । पुलिस पूछताछ में मादक पदार्थ लाकर बेचने में महिला ने अपने पति को सहयोगी बताया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम रेलवे फाटक पिल्लूखेड़ा के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक भुरायण बस्ती की रहने वाली महिला मादक पदार्थ बेचने का काम करती है। वह इस समय अपने घर के सामने गली में खड़ी होकर मादक पदार्थ बेच रही है। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो महिला खड़ी गुई दिखाई दी। उसने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ जयवीन को मौके पर बुलाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से काले रंग के पॉलिथीन में से हेरोइन मिली, जिसका वजन 92 ग्राम था। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज की शिकायत पर महिला और उसके पति के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसका पति जनार्दन फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।