{"_id":"56cf89009c5149d8fac80f4b9588d3a8","slug":"woman-s-body-found-in-defence-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉलोनी में मिली महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉलोनी में मिली महिला की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की डिफेंस कॉलोनी के एक मकान में बुधवार को एक महिला की लाश मिली। महिला के हाथ और पांव रस्सी से बंधे थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर देर शाम सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
डिफेंस कॉलोनी निवासी ईश्वंती देवी मकान नंबर 3964 में रहती थी। बुधवार सुबह जब कूड़ा लेने वाला ईश्वंती देवी के घर पहुंचा तो वह बेसुध हालत में घर में पड़ी थी। इस पर उसने शोर मचाया शोर सुन पड़ोसी पहुंचे और सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन ईश्वंती देवी को हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हत्या के आरोप लगाए
महिला इश्वंती के भाई सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन की अज्ञात लोगों ने हत्या की है। उसके जीजा फूल सिंह चहल पुलिस में कार्यरत थे और चार-पांच वर्ष पहले उनकी मौत हो चुकी थी। उसकी बहन डिफेंस कॉलोनी में मकान बना कर रह रही थी। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली की वह घर में बेसुध हालत में पड़ी है और उसके हाथ और पांव बंधे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी
सिविल लाइन चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से साक्ष्यों को जुटाया है। जांच के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।