{"_id":"6ad3c5510079d3e8a6032b94","slug":"woman-killed-after-being-hit-by-a-speeding-cruiser-jind-news-c-199-1-sroh1006-162284-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तेज रफ्तार क्रूजर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तेज रफ्तार क्रूजर की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में बस अड्डे पर तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हांसी जिले के खेड़ी जालब गांव निवासी 75 वर्षीय ओमपति के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
खेड़ी जालब निवासी राजेश ने एफआईआर में बताया कि 16 अक्तूबर को वह परिवार सहित अपने साढ़ू जसबीर सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए गांव बड़ौदा आया था। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी मां ओमपति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेड़ी जालब लौटने के लिए बड़ौदा बस अड्डे पर खड़ा था। इसी दौरान नरवाना की तरफ से सफेद रंग की क्रूजर गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उसकी मां को टक्कर मार दी।
सूचना मिलने पर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शवगृह में मृतका के बेटे के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है वहीं क्रूजर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।