फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman hangs in house, death

घिमाना गांव में महिला ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा

Fri, 23 Sep 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs in house, death
जींद। घिमाना गांव में महिला ने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा लिया। इस कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मायका पक्ष के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इसमें सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंदरपुर गांव निवासी दयानंद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय बेटी सरिता की शादी लगभग छह वर्ष पहले घिमाना गांव निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों पति प्रदीप, देवर सोमबीर व सास कैलाशो ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते उसको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी बेटी ने पांच माह पहले एक बेटे को भी जन्म दिया था। इसके बावजूद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई तो उसकी बेटी ने वीरवार देर सायं को घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दयानंद की शिकायत पर पति प्रदीप, देवर सोमबीर, सास कैलाशो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed