फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees will stage a protest in Delhi on December 12 against privatization.

Jind News: निजीकरण के खिलाफ 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Employees will stage a protest in Delhi on December 12 against privatization.

विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारी 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। इसी की तैयारी को लेकर शुक्रवार को पटवार भवन में सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नी सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उन विभागों और संस्थानों के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिन्हें जनता के कर के पैसे से खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीपीपी मॉडल और निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ा रही है, जबकि कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर देशभर में अभियान चलाकर कर्मचारियों को सरकार की नीतियों और उनके प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जींद जिले में भी सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणियों के माध्यम से कर्मचारियों तक पहुंचने और उन्हें अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य प्रधान दलेल राणा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति नहीं बनाई जा रही। कर्मचारियों की ओर से लगातार पत्राचार किए जाने के बाद भी सरकार की तरफ से बैठक का समय नहीं दिया जा रहा है।

इस मौके पर मनदीप नेहरा, विक्रम संधू, धर्मबीर मोर, कमल, मंगतराम, दिलबाग, धर्मबीर भंभेवा, देवेंद्र घोड़ेला, संजय गिल, ईश्वर ठाकुर, मोनू, संदीप गिल, नीरज और कालूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed