फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation systems in villages to be reviewed; emphasis on the maintenance of school toilets.

Jind News: गांवों में सफाई व्यवस्था की होगी समीक्षा, स्कूलों के शौचालयों के रखरखाव पर जोर

Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation systems in villages to be reviewed; emphasis on the maintenance of school toilets.

विज्ञापन
जींद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को एडीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई।
हरियाणा राज्य स्तरीय टास्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के वाइस चेयरमैन रविंद्र जागलान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और बुनियादी सुविधाओं के उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रविंद्र जागलान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित सफाई और शौचालयों का उचित रखरखाव जरूरी है। उन्होंने विद्यालयों में शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ उनकी नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की सड़कों और गलियों की सफाई नियमित रूप से करवाने व जरूरत के अनुसार गलियों व अन्य बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत करवाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीईओ मुन्नी देवी और पीओ राकेश भी मौजूद रहे।


हर परिवार में शौचालय और नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में ग्रामीण परिवारों में शौचालयों की उपलब्धता और उनके नियमित उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गांवों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। वाइस चेयरमैन ने संबंधित विभागों को अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed