फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is essential for the BSP to come to power to safeguard the Constitution and the right to vote: Ramji Gautam.

संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए बीएसपी को सत्ता में आना जरूरी : रामजी गौतम

Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
It is essential for the BSP to come to power to safeguard the Constitution and the right to vote: Ramji Gautam.
फोटो 09जेएनडी07-कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का 20वां परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस में मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने और संविधान, लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रामजी गौतम ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा और बीएसपी को सत्ता में लाना होगा। कांशीराम केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में बदलने वाला ऐतिहासिक आंदोलन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और पेरियार ईवी रामासामी के विचारों को वंचित वर्गों तक पहुंचाकर उन्हें सत्ता में भागीदारी का रास्ता दिखाया। उन्होंने बामसेफ, डीएस-4 और बीएसपी के माध्यम से कैडर आधारित संगठन खड़ा किया व मायावती को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि पार्टी दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इस दौरान जोन प्रभारी महेंद्र सिंह धानिया, एडवोकेट नेतराम और महेंद्र जजोरिया, प्रदेश महासचिव रामसिंह प्रजापति, मनोज ग्रोवर, रतिराम, प्रदेश सचिव सूरत सिंह, लोकसभा प्रभारी जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, डॉ. प्रवीण मंडल, रणधीर घोघड़ियां, पंडित नरेश गौतम, पवन ठाकुर, राजेश सिंघाना, रजत कलोदा, सतबीर निडानी और सुरेंद्र मांडी मौजूद रहे।


भाजपा सरकार पर साधा निशाना
रामजी गौतम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में रोजगार, कानून-व्यवस्था और किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं व व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर असंतोष है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और किसान आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बीएसपी इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है।

फोटो 09जेएनडी07-कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्

फोटो 09जेएनडी07-कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed