फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman fell due to collision of canter, death of unborn child

Jind News: कैंटर की टक्कर से गिरी महिला, गर्भस्थ शिशु की मौत

Thu, 03 Aug 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman fell due to collision of canter, death of unborn child
शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। शहर के नरवाना रोड पर शिवपुरी काॅलोनी के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला के पेट में पल रहे गर्भस्थ की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने घायल महिला के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


कैथल जिला के गांव जाखौली निवासी किताब सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सुदेश शिवपुरी काॅलोनी निवासी सुनील के साथ विवाहित है। वह नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार शाम को सुदेश का शहर के एक निजी अस्पताल में चैकअप करवाकर उसकी सास माया शहर से ई-रिक्शा में सवार होकर घर वापस लौट रही थी। कालोनी के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ई-रिक्शा पलट गया। उसकी गर्भवती बेटी, उसकी सास तथा चालक को चोटें आईं। सुदेश की तबीयत खराब होते देख उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां जांच के दौरान शिशु को मृत बताया गया और ऑप्रेशन से मृत शिशु को निकाल लिया गया। जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने किताब सिंह की शिकायत पर अज्ञात फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed