{"_id":"64e3aa025d119bbfa60f83d9","slug":"woman-electrician-dies-after-being-hit-by-a-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-4369-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला बिजलीकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला बिजलीकर्मी की मौत
Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला बिजलीकर्मी की मौत हो गई। वह लाइन पार कर ड्यूटी पर जा रही थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भेजा।
गांव सिंहपुरा निवासी सुमन (34) सोमवार की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए सफीदों रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पार कर रही थी। उसी दौरान पानीपत की तरफ से ट्रेन आ गई। सुमन जब तक लाइन क्रॉस कर पाती तब तक उसे ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुमन का पति नरेंद्र बिजली निगम में कार्यरत था। नरेंद्र की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह सुमन को चपरासी के पद पर नियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी स्नेही राज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।