{"_id":"687156f4d37eef87f4039667","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-crane-it-was-her-first-day-in-the-factory-jind-news-c-199-1-sroh1006-137674-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, फैक्टरी में था पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, फैक्टरी में था पहला दिन
Fri, 11 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी30-मृतका गीता रानी।
नरवाना। शहर के शनि मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक महिला को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। क्रेन महिला को दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे रामनगर निवासी महिला की मौत हो गई। महिला का फैक्टरी में पहला ही दिन था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 50 वर्षीय गीता रानी का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला गीता रानी शुक्रवार सुबह वह फैक्टरी जाने के लिए पैदल घर से निकली थी। जैसे ही वह शनि मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही क्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे क्रेन उसे दूर तक घसीटते हुए ले गई। लोगों ने शोर मचाकर क्रेन को रुकवाया। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतका के मामा रामविलास शर्मा ने बताया कि गीता का पति व बेटा पिछले करीब दो सालों से लापता हंै। वही गीता रानी की बेटी शादीशुदा है। वह घर में अकेली ही गुजर बसर कर रही थी।
-- -- -- -- -- -- --
हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और क्रेन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-गुरमीत सिंह, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस नरवाना