{"_id":"581e25f44f1c1b8c3c436473","slug":"woman-commission-presednt-ask-no-worker-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बोलीं, स्टाफ नहीं है, कैसे करें काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बोलीं, स्टाफ नहीं है, कैसे करें काम
jind
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करतीं महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रोहतक रोड से तीन दिन पहले हुए युवती के अपहरण के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल जींद पहुंचीं। इस दौरान वे पीड़ित परिवार से मिली और पुलिस को युवती की बरामदगी तीन दिन में करने के आदेश दिए। वहीं पांचाल ने कहा कि सरकार ने उन्हें स्टाफ की भर्ती करने तक का अधिकार नहीं दिया, इससे आयोग के काम करने में दिक्कत आ रही है। अपहृत 17 वर्षीय युवती के परिजनों ने फोन कर महिला आयोग की चेयरपर्सन को इसकी जानकारी दी थी। इसकी जांच के लिए वे शनिवार को जींद पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुलिस से मामले में हुई प्रगति की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने साफ शब्दों में आदेश दिए कि इस मामले में ढिलाई किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में पांचाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। वहीं पुलिस के पास भी अभावों के चलते सही कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पांचाल ने कहा कि पुलिस के पास स्टाफ की कमी है, वहीं प्रशिक्षित लोग नहीं हैं।
दुष्कर्म पीड़िता के परिजन मिले
पीब्डल्यूडी रेस्ट हाउस में उचाना थाना क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म के पीड़ित के परिजन भी आयोग की चेयरपर्सन से मिले। इन लोगों ने कहा कि उनके मामले में जींद तथा सोनीपत पुलिस चक्कर कटवा रही है। महिला थाने में बार-बार जाने के बाद भी दो माह से एफआईआर तक नहीं हो रही है। इन लोगों ने कहा 14 अक्टूबर को उन्होंने जींद महिला थाने शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि घटना का क्षेत्र सोनीपत जिला का गोहाना है। ऐसे में सोनीपत में ही एफआईआर होगी। इस पर पर आयोग की चेयरपर्सन ने सोनीपत महिला थाना पुलिस को फोन कर मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।