फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman burnt with oil for protesting against molestation, broke talk for 38 days

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तेल डालकर जलाई गई महिला ने 38 दिन बात तोड़ा दम

Wed, 29 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt with oil for protesting against molestation, broke talk for 38 days
जुलाना थाना में पहुंचे पीड़ित महिला के परिजन व अन्य। - फोटो : Jind
एक गांव में 20 जून को छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक द्वारा डीजल डालकर जलाई गई महिला की 38 दिन बाद इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। मृतका के परिजनों ने मंगलवार की शाम डीआईजी अश्विनी शैणवी से मिलने कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हत्या के आरोप की धारा लगाने की मांग की। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। डीआईजी द्वारा हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद परिजन लौट गए।
विज्ञापन

महिला के मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि 20 जून को अकालगढ़ निवासी 32 वर्षीय महिला के साथ गांव के रहने वाले सोहन ने छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर सोहन ने डीजल डालकर महिला को आग लगा दी थी, जिससे महिला 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी। महिला का उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एक माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर परिजन जुलाना थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कमजोर धाराएं लगाकर आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की बजाय आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं लगाई हैं। इसके चलते ही आरोपी को बेल भी मिल गई हैं। उन्होेंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल छेड़छाड़ की धारा लगाई हैं, जबकि पीड़ित महिला के बयान पर हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीण जुलाना थाना पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए तो अकालगढ़ गांव में पंचायत की और पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं परिजनों ने कहा कि जब तक मामले में हत्या की धारा नहीं जोड़ी जाती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अभी महिला का शव रोहतक पीजीआई में ही है। हालांकि इस दौरान थाना प्रभारी ने डीएसपी को बुलाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन वे संतुष्ट नहीं नजर आए।
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
महिला की शादी 18 साल पहले जुलाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। महिला के पति की मौत पांच साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। महिला खेती कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। महिला की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

महिला से छेड़खानी व जलाने की घटनाएं अलग-अलग समय में हुई हैं। इसके आधार पर ही केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पहले से ही केस दर्ज है और परिजन जो बयान देंगे, उसके हिसाब से धाराएं जोड़ दी जाएंगी। पुलिस मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed