{"_id":"667736ba7f9d5393900cad9a","slug":"woman-assaulted-by-husband-and-mother-in-law-jind-news-c-199-1-sroh1007-118905-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला के साथ पति और सास ने मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला के साथ पति और सास ने मारपीट की
Sun, 23 Jun 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। महिला की पिटाई करने पर सदर थाना नरवाना की पुलिस ने उसके पति, सास व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धरोदी निवासी भारती ने कहा कि 4 जून की शाम को पांच बजे वह घर पर थी। उनके घर में गांव का ही रहने वाला सोटी आया हुआ था। इस दौरान उसके पति सतीश कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह इसका विरोध करते हुए बाहर जाने लगी तो उसके पति सतीश ने डंडा उठाकर उसे पीटने शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं उसके साथ सास दर्शनी देवी तथा सोटी ने भी उसकी पिटाई की। इसमें उसे काफी चोट आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने भारती की शिकायत पर उसके पति सतीश कुमार, सास दर्शना देवी व सोटी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद।