फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman arrested for arguing with security in-charge and naib court in court

अदालत में सिक्योरिटी इंचार्ज व नायब कोर्ट के साथ कहासुनी करने पर महिला गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for arguing with security in-charge and naib court in court
जींद। अदालत में सिक्योरिटी इंचार्ज और नायब कोर्ट से बहस करने और मोबाइल से रिकार्डिंग करने के आरोप में एक महिला को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में अदालत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी माया देवी ने बताया कि वह सोमवार को अदालत में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पारिवारिक विवाद की पैरवी करने एक युवती आई। वह नीकर व टी शर्ट पहने थी। सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेंद्र व राजेंद्र सिंह नायब कोर्ट ने उसको कपड़े बदलकर आने की बात कही तो महिला ने कहासुनी की। बाद में वह कपड़े बदलकर कोर्ट में आई। उसका पति पेशी पर नहीं आया था। महिला ने जज से पति को बुलाने की बात कही। यह भी कहा कि उसका खर्चा अभी तक नहीं बंधा है। आज ही खर्चा दिलवाया जाए। नायब कोर्ट ने जब उसके पति बारे पता किया तो पता चला कि उसका पति राकेश सफीदों में इमरजेंसी ड्यूटी पर है, इसलिए तारीख पर नहीं आ सका। इसके बाद महिला ऊंची आवाज में बोलकर चली गई। फिर वह करीब दो बजे कोर्ट में आई और तेज आवाज में बोलने के साथ अदालत में रिकार्डिंग करने लगी। जज के कहने पर नायब कोर्ट ने उसका फोन लेने लगा तो उसने महिला तेज आवाज में प्रतिवाद करने लगी। सुरक्षाकर्मी माया देवी ने बताया कि महिला को कोर्ट से बाहर निकालने लिए उसे बुलाया गया तो आरोपी महिला ने उससे गालीगलौज और हाथापाई की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed