फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman and child injured in collision between bike and e-rickshaw

Jind News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर से महिला और बच्चा घायल

Fri, 28 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman and child injured in collision between bike and e-rickshaw
जींद। गोहाना रोड स्थित पिंडारा फ्लाईओवर पर बाइक सवार ने ऑटो ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला और बच्चा घायल हो गया। राहगीरों ने महिला और बच्चे को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वीरवार शाम को एक बाइक सवार जींद से गोहाना की तरफ जा रहा था। बाइक के पीछे महिला और आगे छोटा बच्चा बैठा हुआ था। जब बाइक पिंडारा फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे ऑटो ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें एक छोटा बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद घायल बच्चे और महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 के एएसआई जोगिंदर ने बताया कि हादसा बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई थी। इसमें बच्चा और एक महिला घायल हो गए थे। उन दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed