{"_id":"6a0f47edba15bbffa30943c7","slug":"woman-alleges-sexual-harassment-three-named-including-former-sarpanch-jind-news-c-199-1-sroh1009-153833-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पूर्व सरपंच समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पूर्व सरपंच समेत तीन नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। क्षेत्र की एक महिला ने गांव के पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि मनरेगा कार्य को लेकर उसकी गांव निवासी अनिल से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद अनिल ने गांव के पूर्व सरपंच रामभज को उकसाया। महिला ने शिकायत में कहा कि 25 फरवरी को काम के बहाने उसे खेत में बुलाया, जहां रामभज ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
महिला का आरोप है कि उसे दो घंटे से अधिक समय तक खेत के कमरे के लिए रोके रखा। घटना के बाद एक मोबाइल नंबर से लगातार संदेश आए। जांच में यह नंबर गुरमीत का पाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी रंजिशन उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना सदर नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रामभज, अनिल और गुरमीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।