फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of making obscene video by raping and extorting 30 thousand rupees

महिला ने लगाया दुष्कर्म करके बनाई अश्लील वीडियो बनाने और 30 हजार रुपये ऐंठने का आरोप

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of making obscene video by raping and extorting 30 thousand rupees
अलेवा थाना के तहत आने वाले एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने उचाना थाना के तहत आने वाले गांव छात्तर निवासी 36 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करके 30 हजार रुपये ऐंठने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय महिला ने कहा कि उसकी जान-पहचान गांव छात्तर निवासी राजेश के साथ थी। राजेश ने दोनों की फोन पर हुई बातें रिकॉर्ड कर ली और धमकी देकर उसे अपने पास बुला लिया। इसके बाद वह उसे कार में लेकर पेगां गांव के पास से गुजर रहे राजवाहे पर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस प्रकार से राजेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। राजेश ने यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 2019 में 30 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। बार-बार राजेश द्वारा दी जाने वाली धमकी से वह परेशान हो गई और परिजनों को बताया। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसआई सुमन ने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed