फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Winter started due to drizzle, mercury also dropped by six degrees Celsius

Jind News: बूंदाबांदी से सर्दी की शुुरुआत, पारा भी छह डिग्री सेल्सियस गिरा

Sun, 12 Nov 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Winter started due to drizzle, mercury also dropped by six degrees Celsius
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। धनतेरस पर हुई बूंदाबांदी ने सर्दी का अहसास करवा दिया है। बूंदाबांदी के बाद चली उत्तरी हवा ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी, जिससे पारा भी छह डिग्री सेल्सियस तक आ गिरा और वातावरण भी साफ तथा स्वच्छ हो गया। शनिवार रात को ओंस की बूंदें गिरीं, जबकि पिछले कई दिनों में आसमान में छाए स्मॉग के कारण वातावरण प्रदूषित बना हुआ था।
शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से वातावरण साफ हो गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं तापमान गिरने से बिजली खपत में भी कमी आ गई, जिससे जिले की बिजली खपत 37.79 लाख पर आ गई, जबकि बूंदाबांदी से पहले बिजली खपत का आंकड़ा 43 लाख पर था। बूंदाबांदी से जहां पंखे-कूलर बंद हुए वहीं लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने शुरू कर दिए। जिले का तापमान जहां तीन दिन पहले 33 डिग्री था और शनिवार का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन


37 लाख पर आई बिजली यूनिट की खपत

बूंदाबांदी से पहले जहां जिले में बिजली यूनिट खपत 43 लाख से ऊपर थी। अब छह लाख तक नीचे आ गई है। एक नवंबर को बिजली यूनिट 43.39 लाख थी। उसके बाद दो नवंबर को 42 लाख पर आ गई। तीन नवंबर को 40.13 लाख यूनिट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नवंबर को 39.81 और पांच नवंबर को 39.50 लाख यूनिट पर आ गई। छह नवंबर को 38.33 लाख, सात नवंबर को 37.54 लाख यूनिट खपत हुई। आठ नवंबर को 37.17 लाख और नौ नवंबर को बिजली खपत का आंकड़ा 37.79 पर आ गया।

आगामी दिनों में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

अगले दिनों में अधिकतम तापमान में कोई फेरबदल नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली डिग्री की कमी आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
14 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 15 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


बूंदाबांदी से वातावरण में फैले स्मॉग से छुटकारा मिला है। आगामी दिनों में बादल छाने की संभावना बनी हुई है। वहीं कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार बनेंगे।

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विभाग पांडु-पिंडारा, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed