फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wind blew at a speed of 18 km per hour, clouds remained throughout the day

Jind News: 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, दिनभर छाए रहे बादल

Sat, 02 Mar 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wind blew at a speed of 18 km per hour, clouds remained throughout the day
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने फिर से करवट ली है। दिनभर मौसम बदला रहा। 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से पछुआ हवा चली। बादल छाने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में छह डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। आकाश में छाए बादल और हवा की गति ने किसानों को परेशान कर दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च तक बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह हवा कि गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो दोपहर बाद 18 किलोमीटर तक पहुंच गई। आसमान में छाए बादल के बीच से सूर्य रह-रहकर झांकते नजर आए। शाम को बूंदाबांदी के आसार बनने पर किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने कहा कि सरसों की फसल पकने वाली है। अगेती गेहूं में बालियां आ चुकी हैं और दाना भी बन चुका है। पछेती गेहूं में भी बालियां आ रही हैं और दाना बन रहा है। अब फसल पकने की तरफ है तो मौसम साथ नहीं दे रहा है। बारिश तक तो ठीकठाक है, लेकिन हवा की गति तेज होने से परेशान करने वाली है। जिन खेतों में पानी दिया गया है, उनमें फसल गिरने का खतरा बन गया है। विभाग अब ओलावृष्टि की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

रविवार तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह को फिर से ठंड का अहसास होगा। बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। किसान फसलों की सिंचाई करने से बचें। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed