फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will take action if complete wheat is not picked up in two days: DC

दो दिन में पूरा गेहूं नहीं उठने पर कार्रवाई करेंगे : डीसी

Sat, 27 Apr 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Will take action if complete wheat is not picked up in two days: DC
26जेएनडी17: मंडी निरीक्षण के दौरान कपास मंडी पहुंचे डीसी मोहम्मद इमरान रजा।  संवाद
उचाना। गेहूं के उठान को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्टर, गोदामों में अनलोडिंग पॉइंट ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर उचाना मंडी, छात्तर, घोघड़िया से पूरे गेहूं का उठान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उठान नहीं होने पर वह निर्धारित समय के बाद दौरा नहीं करेंगे, बल्कि संबंधित एजेंसी, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि ट्रांसपोर्टर की कितनी गाड़ी पोर्टल पर है, इससे कोई मतलब नहीं है। जो समय दिया गया है उस तक गेहूं का उठान होना चाहिए। गोदामों में जो अनलोडिंग पॉइंट हैं वह सभी पूरे होने चाहिए। अनलोडिंग पॉइंट पर जिस ठेकेदार का गोदामों में लेबर का जिम्मा है वह वहां पर पूरी लेबर उपलब्ध करवाकर सभी अनलोडिंग पॉइंट पर काम शुरू कगे। किसी तरह का कोई बहाना उठान, लेबर को लेकर नहीं चलेगा।
विज्ञापन


आढ़तियों, ट्रांसपोर्टर, अधिकारियों के साथ की मीटिंग

डीसी ने शुक्रवार दोपहर बाद मार्केट कमेटी उचाना कार्यालय में खरीद एजेंसी अधिकारियों, आढ़तियों, ट्रांसपोर्टर, गोदामों में लेबर ठेकेदार के साथ बैठक की। आढ़तियों ने बताया कि कभी गाड़ियों तो कभी गोदामों में लेबर नहीं होने से उठान धीमा हो रहा है। डीसी ने ट्रांसपोर्टर को उठान के कार्य में तेजी लाने के साथ गोदामों में सभी अनलोडिंग पॉइंट शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि छात्तर सब यार्ड सहित अन्य परचेज सेंटरों पर भी उठान की रफ्तार को तेज किया जाए। इनको लेकर जो दिन तय किए गए हैं उन दिनों में अगर उठान नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक आढ़ती ने कहा कि हैफेड ने 13 अप्रैल को गेहूं खरीदा था, मगर 26 अप्रैल तक उठान नहीं हुआ है। इस पर डीसी ने हैफेड के अधिकारी को तुरंत उठान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम गुलजार मलिक, तहसीलदार निखिल सिंगला, मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ट्रांसपोर्टर जोरा सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर सुरेश घोघड़िया, हैफेड मैनेजर सुनीता, मंडी प्रधान सत्यवान पेगां मौजूद रहे।

26जेएनडी17: मंडी निरीक्षण के दौरान कपास मंडी पहुंचे डीसी मोहम्मद इमरान रजा।  संवाद

26जेएनडी17: मंडी निरीक्षण के दौरान कपास मंडी पहुंचे डीसी मोहम्मद इमरान रजा।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed