फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will make a strategy on February 1 to protest against blocking the registration of construction workers

Jind News: निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को ब्लॉक करने के विरोध में एक फरवरी को बनाएंगे रणनीति

Wed, 29 Jan 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Will make a strategy on February 1 to protest against blocking the registration of construction workers
28जेएनडी02: बैठक करते हुए निर्माण मजदूर। स्रोत यूनियन
जींद। प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को ब्लॉक करने के विरोध में निर्माण मजदूर, कारीगरों के बीच भवन निर्माण कामगार यूनियन ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांगोली, भंभेवा, जींद ब्लॉक के जाजवान, चंद्रलोक काॅलोनी, विश्वकर्मा कालोनी में निर्माण मजदूरों की नुक्कड़ बैठकें हुई।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव कपूर सिंह ने सरकार से मांग की है कि ब्लॉक किए गए पंजीकरण को तुरंत बहाल किया जाए। प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार खुल कर सबके सामने आया है, लेकिन भ्रष्टाचार की सजा निर्माण मजदूरों को अपना पंजीकरण रद्द करवाने के रूप में भुगतनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यूनियन लंबे समय से बोर्ड से मिलने वाले लाभ व 90 दिन की वेरिफिकेशन में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती रही है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बजाय कल्याण बोर्ड से जींद जिले के 32 हजार मजदूरों का पंजीकरण ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक झटके में 32 हजार निर्माण के मजदूरों को बोर्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया है, जो सीधे तौर पर मजदूरों के अधिकार पर हमला है। इसको कतई सहन नहीं किया जाएगा और एक फरवरी को राज्य कमेटी की बैठक कर हरियाणा में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर सतबीर, अशोक, सुरेंद्र, नायब सिंह, सुमित, सुरेश, प्रवीन, हंसराज, अजमेर, पूनम, रोशनी, पिंकी, पूजा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed