{"_id":"655cfc5a5e566060590fe814","slug":"will-camp-in-panchkula-from-26th-to-28th-november-phool-singh-sheokand-jind-news-c-199-1-jnd1001-9056-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से 28 नवंबर तक पंचकूला में डालेंगे पड़ाव : फूल सिंह श्योकंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से 28 नवंबर तक पंचकूला में डालेंगे पड़ाव : फूल सिंह श्योकंद
Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी15: पत्रकारों से बातचीत करते हुए फूल सिंह श्योकंद। संवाद
जींद। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने बताया कि 26, 27 व 28 नवंबर को पंचकूला में ऐतिहासिक महापड़ाव डाला जाएगा। क्योंकि पिछले वर्ष 13 महीने के लंबे आंदोलन के बाद कृषि के तीन काले कानून तो रद्द हो गए लेकिन बाकी मुद्दों की सरकार अनदेखी कर रही हैं। फूलसिंह श्योकंद मंगलवार को सूबे सिंह स्मारक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एमएसपी के लिए कानून बनाकर से सी2 प्लस के फार्मूले के मुताबिक सरकारी खरीद की गारंटी, बिजली बिल 2023 को रद्द करना और लखीमपुर में किसानों के हथियारों को कड़ी सजा दिलवाना तथा फसल बीमा योजना के तहत कंपनियों की लूट को बंद करना व चार लेबर कोड निरस्त करके मजदूरों की सुरक्षा की गारंटी देना मुख्य है।
इसके अलावा प्रदेश में बाढ़ व सूखे से बर्बाद फसलों, ट्यूबवेल व मृत पशुओं का उचित मुआवजा जारी करना भी अहम मुद्दे हैं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा के नाम से तथा फैमिली आईडी के फंडे से हरियाणा की जनता को छुटकारा दिलवाना। इन तमाम मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने आह्वान किया है कि 26, 27 व 28 नवंबर को देश के सभी प्रदेशों में 72 घंटे के पड़ाव डाले जाएंगे। प्रदेश में यह पड़ाव पंचकूला में होगा, इसकी तैयारी के लिए किसान सभा व ट्रेड यूनियन की टीम गांव-गांव जाकर प्रचार कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला जींद से ट्रैक्टरों का जत्था अपने राशन पानी के साथ सुबह रवाना होगा और कैथल के पास एकत्रित होकर पंचकूला कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर के दिन किसान आंदोलन शुरू हुआ था, उसी दिन देश की ट्रेड यूनियन ने भी पूरे देश में हड़ताल करके नया इतिहास रचा था और किसानों का समर्थन करते हुए चार लेबर कोर्ट रद्द करने की मांग की थी। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, संजीव ढांडा व मनदीप नेहरा मौजूद थे।