फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Why was the march not organised when 700 farmers died: Jaiprakash

जब 700 किसानों की मौत हुई तब क्यों नहीं निकाली यात्रा : जयप्रकाश

Sat, 04 Oct 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Why was the march not organised when 700 farmers died: Jaiprakash
पत्रकार वार्ता करते हुए हिसार से सांसद जयप्रकाश
उचाना। हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश ने सद्भाव यात्रा निकाल रहे अपने ही पार्टी के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अब सद्भाव यात्रा निकालने में देरी हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा, प्रदेश में सद्भावना यात्रा उस समय निकालनी चाहिए थी जब किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसान मारे गए थे। सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर कर रहे थे। सांसद जयप्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा, अच्छा होता भाजपा में रहते उस समय वे इस तरह की यात्रा निकालते, जब 2016 में 35 से अधिक नौजवान काल का ग्रास बने थे। उस समय भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से जहर भर दिया था। भाजपा की तरफ से उस समय एक जाति को टारगेट किया जा रहा था। हालांकि, यात्रा में आमंत्रित किए जाने के सवाली पर कहा, अब तक पार्टी ने उन्हें कोई बुलावा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed