फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Who will be responsible if the hospital catches fire in two days: PMO

दो दिन में अस्पताल में आग लग गई तो कौन होगा जिम्मेदार

Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Who will be responsible if the hospital catches fire in two days: PMO
एक सप्ताह पहले ही नागरिक अस्पताल का कार्यभार संभालने वाले पीएमओ डॉ. लोकवीर को जब पता चला कि नागरिक अस्पताल के पास फायर सेफ्टी के लिए एनओसी ही नहीं है तो वह चौक गए। उन्होंने तुरंत नागरिक अस्पताल के फायर ऑफिसर को बुलाया और पूछा किया एनओसी क्यों नहीं है। फायर ऑफिसर कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आग बुझाने के सिलिंडर कब भरवाए जाते हैं। फायर ऑफिसर ने कहा कि अभी 16 फरवरी को सभी सिलिंडर एक्पायर हो जाएंगे। 18 फरवरी तक सभी दोबारा भरवाए दिए जाएंगे। इस पर पीएमओ डॉ. लोकवीर ने कहा कि इन दो दिन में अस्पताल में आग लग गई तो क्या करोगे। उन्होंने तुरंत फायर सेफ्टी एनओसी लेने तथा सभी सिलिंडरों को इस प्रकार से भरवाने के निर्देश दिए कि कोई अनहोनी हो जाए तो उससे तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन

पांच साल से बिना फायर सेफ्टी एनओसी के चल रहा अस्पताल
नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग 2017 में बनी थी। उस समय नागरिक अस्पताल ने जब इस बिल्डिंग को ओवरटेक किया था तो फायर सेफ्टी एनओसी के बारे में बातचीत हुई थी लेकिन एनओसी नहीं थी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने एनओसी जल्द दिलवाने की बात कहते हुए बिल्डिंग को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था। इसके बाद आज तक यह एनओसी अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है। आग को नियंत्रित(डिटेक्ट) करने वाले कमरों में लगे सभी यंत्र भी खराब हो चुके हैं। आग बुझाने के लिए पानी का जो टैंक बनाया गया है उसमें पानी ही नहीं है। रिमाइंडर पर रिमाइंड भेजें
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. लोकवीर ने नागरिक अस्पताल के फायर अधिकारी से कहा कि जब अस्पताल के पास फायर सेफ्टी के लिए एनओसी ही नहीं है तो फिर फायर अधिकारी का क्या काम। उन्होंने फायर अधिकारी को तुरंत अस्पताल में फायर सेफ्टी एनओसी के लिए सभी कागजी कार्रवाई करके बीएंडआर को बार-बार रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की बिल्डिंग के कई पाइप खराब होने पर भी कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से साफ कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। हर कार्य दुरुस्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed