फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When parents did not reach PTM, teacher beat them with a stick, hands got swollen

Jind News: पीटीएम में नहीं पहुंचे अभिभावक तो शिक्षक ने डंडे से पीटा, हाथ सूजे

Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
When parents did not reach PTM, teacher beat them with a stick, hands got swollen
16जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में लड़की के हाथ दिखाते हुए उसके चाचा व मां संतोष। संवाद
सफीदों। खेड़ा खेमावती गांव स्थित निजी स्कूल के एक अध्यापक ने तीसरी कक्षा की छात्रा को इसलिए डंडे से पीटा कि उसके अभिभावक स्कूल में आयोजित पीटीएम में नहीं पहुंच पाए थे। लड़की ने घर जाकर बताया तो उसकी मां ने स्कूल प्रशासन से बात की। उसके बाद अभिभावक लड़की को लेकर नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचे और उसको वहां पर डॉक्टरों को दिखाया। लड़की के हाथों में मार के कारण सूजन आई हुई है। वहीं लड़की की मां संतोष ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लड़की की मां संतोष ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी गांव के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। शनिवार को स्कूल में पीटीएम थी। घर से स्कूल दूर होने तथा उनकी तबीयत ठीक न होने के कारण वह पीटीएम में नहीं पहुंच पाई थी। संतोष ने आरोप लगाए कि सोमवार सुबह जैसे ही उसकी बेटी स्कूल में पहुंची तो अध्यापक ने उसे बुलाया और पीटीएम में न आने के कारण उसे डांटते हुए उसके हाथ पर कई डंडे मारे। इस पिटाई से उनकी बेटी के हाथ में सूजन आ गई। हाथ नीले पड़ गए। बेटी ने घर पर आकर बताया तो उन्होंने फोन पर अध्यापक से बात की। अध्यापक विजय ने उनके साथ सही से बात नहीं की और उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तुमसे जो हो सकता है वह कर लेना। उसके बाद वह लड़की को लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंची और वहां पर उसका इलाज करवाया। संतोष ने बताया कि पुलिस में शिकायत देकर आरोपी अध्यापक व स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अध्यापक स्कूल के अन्य बच्चों को इस तरह की प्रताड़ना दे चुका है।
विज्ञापन

बच्ची के अभिभावकों से मांगी माफी : अध्यापक
अध्यापक ने कहा कि उसने लड़की को एक डंडा मारा है। बच्ची को अभिभावकों को स्पेशल पीटीएम में बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। स्कूल के सभी बच्चे हमारे हैं। उन्होंने बच्ची के अभिभावकों से माफी मांग ली है।

16जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में लड़की के हाथ दिखाते हुए उसके चाचा व मां संतोष। संवाद

16जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में लड़की के हाथ दिखाते हुए उसके चाचा व मां संतोष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed