फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When asked for the record of ambulance driver recruitment, the fleet in-charge asked for an extension for a few days

एंबुलेंस चालक भर्ती का रिकॉर्ड मांगा तो फ्लीट प्रभारी ने कुछ दिन के लिए मोहलत मांगी

Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
When asked for the record of ambulance driver recruitment, the fleet in-charge asked for an extension for a few days
When asked for the record of ambulance driver recruitment, the fleet in-charge asked for an extension for a few days
नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस चलाने के लिए आउटसोर्स के तहत रखे गए चालकों की भर्ती में गड़बड़ी की आशंका के मामले की शुक्रवार को जांच शुरू हुई। तीन सदस्यीय टीम ने जांच के लिए फ्लीट मैनेजर को बुलाया और चालकों की भर्ती से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा। फ्लीट मैनेजर से जांच कमेटी से कुछ दिन की मोहलत मांगी और कहा कि रिकार्ड जल्द उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार रेफरल सेवा प्रभारी डॉ. राजेश भोला को जानकारी मिली कि चालक स्टाफ में एजेंसी द्वारा दस एंबुलेंस चालकों की भर्ती की गई है। इसमें से कई चालकों के पास पूरे दस्तावेज नहीं हैं। इस पर उन्होंने फ्लीट प्रभारी से सभी चालकों के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। नियमानुसार यह दस्तावेज एजेंसी के साथ-साथ अस्पताल में भी होने होते हैं। इस पर सामने आया कि दस्तावेजों में काफी गड़बड़ी है। इस पर मामला सिविल सर्जन तक पहुंचा और अब सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने तीन सदस्यीय चिकित्सक कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरू की और फ्लीट मैनेजर को जांच में शामिल किया। जांच टीम ने मैनेजर से सभी चालकों का रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा। इस पर फ्लीट मैनेजर ने रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। जांच कमेटी ने फ्लीट मैनेजर को जल्द रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन

दस चालकों की हुई भर्ती
नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस को चलाने के लिए आउटसोर्स एजेंसी द्वारा चालकों की भर्ती की गई। कुल 10 चालकों में से तीन की भर्ती डेढ़ वर्ष पहले, दो चालकों की भर्ती पिछले साल व पांच चालकों की भर्ती इसी साल अप्रैल माह में हुई थी। इस पर जब डॉ. राजेश भोला ने फ्लीट मैनेजर दिनेश से चालकों की जाइनिंग को लेकर रिकार्ड तलब किया तो उनके द्वारा आनाकानी की जाने लगी। बार बार पत्र भेजने के बाद मैनेजर दिनेश द्वारा 10 में से छह चालकों का रिकार्ड दिया गया। वहीं एक चालक का रिकार्ड अधूरा है। जबकि चार चालकों का रिकार्ड उपलब्ध ही नहीं हुआ। इनमें से एक चालक का तो लाइसेंस भी गुम मिला। अब पीएमओ डॉ. बिमला राठी, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान तथा डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक भर्ती मामले की जांच करवाई जा रही है। फ्लीट मैनेजर ने रिकार्ड उपलबध करवाने को लेकर कुछ समय मांगा है। उसे जल्द रिकार्ड उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed