फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat procurement started in the city's grain market, 25700 quintals purchased on the second day

शहर की अनाजमंडी में गेहूं की खरीद शुरू

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started in the city's grain market, 25700 quintals purchased on the second day
जींद। शहर की अनाज मंडी में बुधवार देर रात को गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद शुक्रवार सुबह ही गेहूं की मंडी में फूड सप्लाई ने खरीद शुरू कर दी थी। देर सायं तक मंडी में 25700 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। हालांकि मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य सरकारी निर्देशों के सात दिन बीतने के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि से खरीद शुरू नहीं होने के कारण मंडी में लगभग तीन हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी थी। शुक्रवार को नमी की मात्रा की जांच कर गेहूं की खरीद की गई। जिस गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से कम पाई गई, उसे खरीद एजेंसी ने खरीद लिया। इसके अलावा मंडी में लगातार गेहूं की आवक जारी रही। फूड सप्लाई में शुक्रवार सुबह सभी दुकानों पर खरीद के अनुसार बारदाना पहुंचा दिया था, ताकि किसी भी दुकान पर गेहूं को बारदाने की कमी के कारण खरीदने से वंचित नहीं होना पड़े। अब मंडी में सभी खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि निरंतर गेहूं की खरीद करेंगे, ताकि मंडी में गेहूं की भीड़ न हो। इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने उठान एजेंसियों को मंडी से गेहूं उठाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। जिसके चलते खरीदा गया गेहूं 24 घंटे के अंदर उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
मंडी में नहीं होगी किसानों को परेशानी
मंडी में गेहूं खरीद को लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय तथा रात के समय लाइट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कि सान गेहूं को सूखने के बाद ही कटवाकर लाएं ताकि मंडी में आते ही बिक सके। -संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
08जेएनडी20: नई अनाजमंडी में गेहूं की खरीद करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed