फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wedding bells will ring from 12, 19 auspicious time in November and December.

Jind News: विवाह की शहनाइयां 12 से बजेंगी, नवंबर व दिसंबर में 19 शुभ मुहूर्त

Mon, 04 Nov 2024 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wedding bells will ring from 12, 19 auspicious time in November and December.
जींद। दीपावली त्योहार के बाद अब व्यापारियों के लिए शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों को दीपावली की तरह ही इस विवाह सीजन में भी जमकर धन वर्षा होने की उम्मीद है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है और इसी दिन विवाह का लग्न शुरू होता है। इस बार देवउठनी एकादशी 12 नवंबर मंगलवार को है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से चार माह के बाद जागते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। उदया तिथि के अनुसार देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर मंगलवार को रखा जाएगा। इसी के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो जाएगी। नवंबर और दिसंबर माह में खूब शहनाई बजेंगी। नवंबर में विवाह के लिए 11 तो दिसंबर माह में आठ शुभ मुहूर्त रहेंगे। 11 नवंबर के दिन श्री हरि अपनी योग निद्रा से बाहर आएंगे। इसके साथ ही पिछले चार महीनों से थमी शहनाइयां फिर से गूंजेगी। नवंबर में शादी के लिए शुभ मुहूर्त 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, और 29 नवंबर का रहेगा। इसी तरह दिसंबर में शादी के लिए शुभ मुहूर्त 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13 और 14 दिसंबर रहेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
देवउठनी एकादशी विवाह मुहूर्त को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू
12 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियों का धूम-धड़ाका शुरू हो जाएगा। इसके लिए होटल, बैंक्वेट हाॅल को लेकर एडवांस बुकिंग की जा रही है। टेंट हाउस, हलवाई, पंडित, ब्यूटी पार्लर संचालकों को भी शादी को लेकर बुक किया जा रहा है। वहीं, बाजार में ज्वेलर्स, कपड़े, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों पर भी खरीदारी फिर से बढ़नी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
13 नवंबर को तुलसी विवाह
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि शादी या कोई भी अच्छा कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे नहीं किया जाता है। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी से विवाह का दौर शुरू होता है। चातुर्मास के चलते सितंबर और अक्तूबर में शादी के लिए कोई मुहूर्त नहीं था। 12 नवंबर को जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है और 13 नवंबर को तुलसी विवाह भी है। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed