फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weather turns hot, public life affected

Jind News: मौसम का मिजाज हुआ गर्म, जनजीवन प्रभावित

Wed, 23 Apr 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Weather turns hot, public life affected
22जेएनडी16: दोपहर के समय गर्मी बढ़ने से सुनसान हुआ शहर का एलआईसी रोड । संवाद
जींद। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। 40 डिग्री पहुंचे तापमान और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर को गलियां व सड़क पर वीरानगी नजर आ रही है। सड़कों पर वाहन भी कम दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 15 प्रतिशत और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का प्रयोग करें। स्वच्छता का ध्यान रखें और शरीर को ढांप कर रखें। गर्मी में बाहर निकलने से परहेज करें। बाकायदा इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका जनजीवन पर साफ असर देखने को मिल रहा है। गर्मी से काम धंधे प्रभावित हो रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। बाजार में दिन के समय ग्राहकों की संख्या घटकर आधी रह गई। गर्मी के चलते पंखे और कूलर लोगों का सहारा बने हुए हैं। गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी होगी, हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


पशुओं का शेड खुला व हवादार हो
पशु चिकित्सकों के अनुसार पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए विशेष ध्यान रखें। पशुओं का शेड खुला एवं हवादार होना चाहिए और शेड की छत ऊंची होनी चाहिए। अगर शेड की छत टीन की बनी है तो उस पर पराली की परत डाल देनी चाहिए, ताकि शेड के अंदर का तापमान कम रहे। पशुओं के शेड की दिशा पूर्व से पश्चिम की तरफ होनी चाहिए। पशु शेड के बाहर खुले में केवल घने छायादार वृक्ष के नीचे ही पशुओं को बांधे। पशुओं के शेड में पंखे व डेजर्ट कूलर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू बचना जरूरी : डीसी
गर्मी व लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की हुई है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है हम लू से बचे रहें।

धूप में निकलने से करें परहेज
तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे हालात में कोई भी गर्मी की चपेट आ सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि तेज धूप में निकलने से परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ लें और स्वच्छता का ध्यान रखें। घर से निकले तो अपने शरीर को कपड़े से ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed