फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   water house, crores, grant, jind

सात करोड़ रुपये से सुधरेगी जिला के 13 जलघरों की हालत

Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
Jind
Jind Updated Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
water house, crores, grant, jind
रुपया - फोटो : file photo
भंयकर पेयजल संकट से जूझ रहे जिला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जनस्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 13 जलघरों को चिह्नित किया है, जहां विशेष मरम्मत कर यहां बेहतर जल प्रबंधन व जल वितरण हो सकता है। इसके लिए योजना स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन पैसे का इंतजार है।
विज्ञापन


योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के जलघरों का चयन किया गया है। इनमें उचाना के एक, जींद के एक, जुलाना के छह तथा सफीदों के चार जलघरों की परियोजना तैयार की गई है। जुलाना क्षेत्र के शामलो कलां गांव के जलघर के सुधार के लिए 65.20 लाख रुये स्वीकृत हो चुके हैं। इसी प्रकार सफीदों उपमंडल के भाग खेड़ा गांव के लिए 44.30 लाख रुपये की योजना स्वीकार की जा चुकी है। जुलाना क्षेत्र के ही निडाना गांव के जलघर की मरम्मत के लिए 51.65 लाख, सफीदों के कारखाना गांव के लिए 34.80 लाख रुपये की योजना स्वीकार की गई है। इसके तहत गांव में पेयजल के लिए 986 मीटर चार इंच के डीआई पाइप व 1268 मीटर छह इंच के डीआई पाइप डाले जाएंगे।
विज्ञापन


जुलाना के ही गतौली गांव के लिए भी 59.00 लाख रुपये की योजना स्वीकार हुई है। इसके तहत पाइप लाइन तथा ट्यूबवैल लगाने की योजना है। जुलाना के ही ढाणा सिरसा खेड़ी गांव के लिए 11.30 लाख रुपये की योजना बनाई गई है। इसके तहत करीब 800 मीटर डीआई पाइप लाइन डाली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों उपमंडल के मालसरी खेड़ा गांव में भी नौ लाख रुपये की लागत से डीआई पाइप लाइन डाली जाएगी। खरकरामजी गांव में 49.35 लाख रुपये से पाइप लाइन को लेवल ठीक किया जाएगा, इससे लोगों को बेहर पेयजल मुहैया हो सकेगा। बुवाना गांव में 6.45 लाख रुपये से पाइप लाइन डालने की योजना है। इस योजना में सबसे बड़ी परियोजना 278 लाख रुपये की है। इसके तहत किलाजफरगढ़ गांव को पेयजल मुहैया करवाया जाना है। योजना के तहत पोली गांव के जलघर से पानी लिफ्टिंग से किलाजलफरगढ़ तक लाया जाएगा।

इसके अलावा सफीदों के रोढ ढेरा जोगा सिंह को पेयजल मुहैया करवाने के लिए पांच लाख रुपये की योजना बनी है। रायचंद वाला गांव में पानी मुहैया करवाने के लिए 81.80 लाख रुपये की राशि स्वीकार की गई है। इसके तहत चार इंच की 4808 मीटर पाइप लाइन तथा छह इंच की 1166 मीटर डीआई पाइप लाइन डाली जाएगी। वही सफीदों में बाढ़ पानी निकासी के लिए 2.11 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है।

जुलाना की स्थिति बदतर
हालांकि जिला भर में ही पेयजल संकट है, लेकिन जुलाना क्षेत्र सबसे अधिक पीड़ित है। अधिकतर गांवों में जलघर बने हैं, लेकिन ये सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। ऐसे में नई योजना से लोगों को बेहतर पेयजल मिलने की उम्मीद है।


बजट मिलते ही होगा काम शुरू
गांवों को बेहतर पेयजल मुहैया करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना बनाई गई है। इससे जलघरों की व्यवस्था सुधारी जाएगी। अभी इस योजना के लिए बजट जारी नहीं हुआ है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
बीपी शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed