{"_id":"2e402f26b141b8696d47ba07bbb57ae3","slug":"water-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश क्षेत्र सेक्टर 11 में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश क्षेत्र सेक्टर 11 में गहराया पेयजल संकट
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर का पॉश इलाका सेक्टर 11 स्वच्छ पेयजल का संकट गहराया हुआ है। पिछले काफी समय से घरों में सीवरेज का गंदा पानी सप्लाई में आ रहा है। अधिकारियों के यहां बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
कॉलोनिवासियों के अनुसार पिछले एक माह से पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने से सीवरेज का पानी पेयजल के साथ मिलकर सप्लाई में आ रहा है। यह क्षेत्र हुडा के अधीन आता है।
विज्ञापन
कॉलोनिवासियों ने बताया कि गर्मियां शुरू भी नहीं हुई हैं और अभी से पीने के पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। कॉलोनिवासी कई बार हुडा कार्यालय में इस बारे में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
हुडा की लापरवाही की वजह से कॉलोनी के लोग गंदा पानी पीने को बाध्य हैं। ओमप्रकाश, नरेंद्र नाडा, दलबीर बिशला, अंगूरी देवी, मूर्ति देवी, अजीता व संतोष अर्बन एस्टेट निवासियों बताया कि पिछले एक माह से पेयजल खराब आ रहा है, पेयजल में सीवरेज का पानी मिलकर आ रहा है, जिससे हम काफी परेशान हैं, पेयजल इतना खराब है कि कपड़े धोने के लायक भी नहीं है।
कई बार कर चुके हैं शिकायत
पिछले 15 से 20 दिन हो गए, पेयजल की पाइप लाइन में सीवरेज का पानी मिलकर आ रहा है। हुडा के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी अमल नहीं हो पाया। हुडा के कर्मचारी एक-दो बार आए भी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई हल नहीं निकल सका।
शक्ति देवी, स्थानीय निवासी।
कपड़े धोने लायक भी नहीं है पानी
पीने के पानी की सप्लाई में काफी समय से सीवरेज का पानी घुलकर आ रहा है। पानी में गंदगी मिली होती है, जो कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। अभी गर्मियां भी आ रही हैं, ऐसे में जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि कॉलोनिवासियों को गर्मियों में पीने के पानी की समस्या ना हो।
इंद्रो देवी, स्थानीय निवासी।
पानी के कनेक्शन लीक हैं, जल्द होगा समाधान
सेक्टर 11 में लोगों द्वारा घरों में लगाए गए पानी के कनेक्शन लीक हैं। ये कनेक्शन ड्रेन के अंदर से दबाए हुए हैं। कनेक्शन लीक होने की वजह से इसमें सीवरेज का गंदा पानी घुल रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को भेजा गया था और काफी हद तक समस्या का हल हो गया है। जल्द ही इस समस्या का हल किया जाएगा।
विनोद कुमार गुप्ता, एसडीई
हुडा।