{"_id":"667dc82373dfae5c500eca1b","slug":"water-drainage-system-in-the-market-deteriorated-jind-news-c-199-1-jnd1001-119110-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंडी में पानी निकासी व्यवस्था बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंडी में पानी निकासी व्यवस्था बिगड़ी
Fri, 28 Jun 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी07: पुरानी मंडी प्रमुख रोड जहां बारिश का पानी भर जाता है। संवाद
उचाना। मंडी से बारिश के पानी की निकासी के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने करीब दस साल पहले 25 लाख रुपये खर्च करके ड्रेन का निर्माण करवाया था। यहां पर पानी निकासी के लिए पहले बोरिंग हॉल बनाए गए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके तो ड्रेन का निर्माण किया गया था। ड्रेन बनने के बाद पानी की निकासी होने की उम्मीद जागी थी, लेकिन आज भी बारिश का पानी मंडी में कई घंटे तक भरा रहता है। आने-जाने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। 25 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी परिणाम शून्य है। मंडी के लोगों ने पानी निकासी की मांग की है।
वाहन चालक बलजोर, राजा, जगबीर, राजा ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो रही है। आज भी बारिश होने पर मार्केट कमेटी के आस-पास पानी भर जाता है। यहां पर ड्रेन पर लोहे को जो जाल लगे हैं वह गायब हो चुके हैं।
जाल नहीं होने से हादसा होने का डर बना रहता है। मैनहोल पर जाल लगाए जाएं। लोगों ने कहा कि मंडी से होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न बैंकों को रास्ता जाता है। यहां पर पानी भरने के बाद कई बार तो वाहनों के आने पर दुकानों में पानी चला जाता है। मंडी के गेट कई बार पानी अधिक होने पर बंद करने पड़ते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
त