फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water conservation proponents reviewed

Jind News: जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 26 Apr 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water conservation proponents reviewed
25जेएनडी08-जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत विभाग
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वछता सहायक संगठन की टीम ने जिला भर में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक आयोजित की। इसमें ग्रामीणों ने पेयजल संरक्षण की शपथ ली। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने नरवाना ब्लॉक के गांव सच्चाखेड़ा में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति को संबोधित किया। जबकि जुलाना के गांव पडाना में खंड समन्वयक सोमलता सैनी, नरवाना के गांव सिंसर में सुरेंद्र नरवाल, जींद के गांव निडानी में दिनेश मलिक, सफीदों के करसिंधु में बलवान आर्य और जेई मंजीत, उचाना के गांव खटकड़ में कुशल शर्मा और जेई पुनीत, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में सुरेंद्र दुग्गल, जेई सागर कौशिक, जेई नवीन नेहरा ने ग्राम सभा में विभाग का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा में जल संरक्षण और गुणवत्ता पर सरपंच, वीडब्ल्यूएससी सदस्यों, पीआरआई सदस्यों और ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने समूह के माध्यम से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का आह्वान किया और सभी प्रतिभागियों को भविष्य में पानी बर्बाद नहीं करने की शपथ दीलवाई। जल संरक्षण और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूल, आंगनबाड़ी और गांव आईईसी गतिविधियां, खुले नल के पानी के कनेक्शन पर नल लगाना, अस्वच्छ कनेक्शन हटाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed