फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Watched live telecast of Prime Minister's AIIMS foundation stone laying ceremony.

Jind News: प्रधानमंत्री के एम्स शिलान्यास का देखा लाइव प्रसारण

Sat, 17 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Watched live telecast of Prime Minister's AIIMS foundation stone laying ceremony.
16जेएनडी10-एम्स की आधारशिला कार्यक्रम में मौजूद प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी। स्वयं
सफीदों। विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम के तहत जिलास्तर पर डीआरडीए में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में 22वें एम्स के साथ विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हरियाणा में देश का 22वां एम्स बनने जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, जींद एसडीएम विकास यादव, तहसीलदार रविंद्र हुडा, बिजली निगम के एसडीओ विकास मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र के अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सफीदों में भी आयोजित किया गया कार्यक्रम

सफीदों में भी पीएम के लाइव प्रसारण को सरला मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राशवेंद्र सिंह तथा बीडीपीओ राजसिंह विशेष उपस्थित रहे। राजू मोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। एस्म के बनने से दिल्ली, हरियाणा तथा राजस्थान के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा। जींद में लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने केंद्र व राज्य सरकार की संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, प्रवक्ता कर्मवीर सैनी, पूर्व प्रधान अमरपाल राणा, जसमेर रजाना मौजूद रहे।

16जेएनडी10-एम्स की आधारशिला कार्यक्रम में मौजूद प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी। स्वयं

16जेएनडी10-एम्स की आधारशिला कार्यक्रम में मौजूद प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed