{"_id":"651c55e72298340bc6080888","slug":"warned-of-agitation-if-promotion-is-not-done-due-to-backlog-jind-news-c-199-1-sroh1009-6606-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैकलाॅग से पदोन्नति नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैकलाॅग से पदोन्नति नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को राज्य प्रधान डॉ. दिनेश निंबड़िया की अध्यक्षता में गुरु रविदास धर्मशाला में हुई। इसमें निंबड़िया ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे भविष्य में दिल्ली के जंतर-मंतर पर महारैली करेंगे।
राज्य प्रधान डॉ. दिनेश ने कहा कि राज्य सरकार संघ की महत्वपूर्ण मांग प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति में अनुसूचित जाति का आरक्षण परिणामी वरिष्ठता के साथ देने में ढुलमुल रवैया अपना रही है। इससे जाहिर है कि सरकार की मंशा गलत है, जबकि विधानसभा सत्र में इस मुद्दे पर सदन में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था, कि एक सप्ताह के अंदर सरकार इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर देगी लेकिन उनकी रैली के दो महीने बीत जाने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इससे पहले भी मुख्यमंत्री तीन बार इस प्रकार की घोषणा कर चुके हैं। सरकार की मंशा एससी कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि एससी समाज के लगभग तीस हजार पद पदोन्नति के खाली पड़े हैं, बैकलॉग नहीं भरा जा रहा। इनको लेकर अब संघ दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध रैली करने के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर राज्य संयोजक सूबे सिंह, होशियार सिंह, राजेश पेटवाड़, खजान सिंह, सुरेशचंद्र, दलवीर राठी, रामकुमार तंवर, विजय सिंह झज्जर, सुशील इंदौरा हिसार मौजूद रहे।