फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wanted criminal was killed with 10 bullets his partner was injured In Jind

ऋषि लोहान का मर्डर: जुलाना में 10 गोलियां मारकर हत्या... कबड्डी खिलाड़ी घायल; कत्ल के बाद डाली पोस्ट

Tue, 08 Jul 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Jul 2025 12:04 PM IST
सार

जींद के जुलाना में गैंगवार हुई है। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इनामी बदमाश की हत्या कर दी। बदमाश ऋषि लोहान की 10 गोलियां मारकर हत्या की गई है। जबकि उसका साथी घायल हो गया। मारे गए ऋषि लोहान पर 12 केस दर्ज थे।

विज्ञापन
wanted criminal was killed with 10 bullets his partner was injured In Jind
इनामी बदमाश ऋषि लोहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई गैंगवार में 25 हजार के इनामी बदमाश जींद के राजपुरा भैण निवासी ऋषि लोहान की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने 15 से अधिक गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन


बाइक चला रहा ऋषि का साथी कबड्डी खिलाड़ी मनीष गोली लगने से घायल है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ऋषि पर भी हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्स एक्ट के करीब 12 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


गैंगवार में घायल राजपुरा भैण निवासी मनीष ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह कबड्डी खिलाड़ी है। रविवार रात करीब 9 बजे ऋषि के साथ वह बाइक पर रोहतक की तरफ जा रहा था। दोनों जुलाना से आगे पौली गांव के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे ही थे कि दो बाइकों पर आए चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने आगे और पीछे दोनों तरफ से गोलियां चलाईं। गोली लगते ही बाइक पर पीछे बैठा ऋषि जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर में गोली लगी। इस बीच वह बाइक भगा ले जाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी गोली मारी। गोली लगने से वह भी वहीं गिर पड़ा। हमलावर ऋषि पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। उन्होंने ऋषि को 8 से 10 गोलियां मारीं। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Trending Videos

हत्या के बाद डाली पोस्ट
सोशल मीडिया फेसबुक पर दिल्ली गैंगस्टर नाम से बने पेज पर ऋषि की हत्या की जानकारी शेयर की गई है। हालांकि किसी गैंगस्टर ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस को मिली थी सड़क हादसे की सूचना
रविवार की रात पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस पौली गांव के पास से ऋषि और मनीष को पीजीआई रोहतक ले गई। पीजीआई में पता चला कि दोनों को गोलियां मारी गई हैं।
 

घायल मनीष की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला गैंगवार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-रविंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed