फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wall painting will be done in the city with an expenditure of Rs 25 lakh.

Jind News: 25 लाख रुपये से शहर में होगी वॉल पेंटिंग

Sat, 04 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wall painting will be done in the city with an expenditure of Rs 25 lakh.
04जेएनडी41: शहर के गोहाना रोड पर खड़े पेड़ों पर करवाई गई पुताई। संवाद
जींद। नगर परिषद लगभग 25 लाख रुपये से शहर में वॉल पेंटिंग करवाएगी। रोहतक रोड पर जाने वाले अंडरपास, पुराने बस स्टैंड, गोहाना रोड समेत कई मार्गों के पास दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी। इसके लिए नप ने टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नप ने काम शुरू कर दिया है। इस राशि से दीवारों पर पेंटिंग के अलावा सड़कों के नजदीक पेड़ों पर भी सफेदी की जाएगी। पुरानी काठ मंडी की साइड से रोहतक रोड पर जाने वाले अंडर पास व पुराने बस स्टैंड गोहाना रोड से रोहतक रोड पर जाने वाले सैन मार्ग पर अंडर पास में आकर्षक वाॅल पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इन दोनों अंडरपासों में वॉल पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता से संबंधित स्लोगन, राष्ट्र के प्रति जागरूकता एवं आकर्षक व सुंदर चित्रकारी के साथ वॉल पेंटिंग की जाएगी। इन दोनों अंडरपास में वाल पेंटिंग के माध्यम से भव्य लुक देने के लिए 25 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्यकरण के साथ-साथ वॉल पेंटिग प्रेरक और संदेशात्मक भी होगी, जो नजर पड़ते ही लोगों के मनोभाव पर प्रभाव डालेगी। सामाजिक संदेश की बात करें तो स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी अनेक वॉल पेंटिग भी बनाई जाएंगी। इनमें पर्यावरण संरक्षण, भविष्य की जरूरत जल का सदुपयोग, प्लास्टिक को ना कहें, हरियाली वबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी आदर्श व सामाजिक संदेश से जुड़ी पेंटिग शामिल हैं।

वर्जन
शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर भी पेंटिंग करवाएगी। इससे यहां से गुजरने वालों को शहर का भव्य व सुंदर रूप देखने को मिलेगा।-अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed