फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Waiting for the construction of 88 feet wide four lane bypass to be built in 22 acres

Jind News: 22 एकड़ में बनने वाले 88 फीट चौड़ाई के फोरलेन बाईपास के निर्माण का इंतजार

Tue, 04 Mar 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the construction of 88 feet wide four lane bypass to be built in 22 acres
03जेएनडी26-उचाना कलां हाईवे से जाने वाला बाईपास जहां फ ोरलेन बाईपास का निर्माण होना है। संवाद - फोटो : दीपा सराय में पुलिस चाैकी के लिए खोदाई।
उचाना। नेशनल हाइवे से उचाना कलां गांव के रेलवे अंडरपास को जाने वाले बाईपास के रास्ते बनने वाले 22 एकड़ में 88 फीट के फोरलेन बाईपास का इंतजार लोगों को पांच साल के बाद आज भी ज्यों का त्यों है। 2019 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले इसके निर्माण को लेकर शिलान्यास किया था। पांच वर्ष से अधिक का समय होने के बाद भी अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में करीब 1040 किसानों की जमीन एक्वायर होगी। 72 प्रतिशत से अधिक किसानों के खाते में राशि भी पीडब्ल्यूडी की आरे से भेजी जा चुकी है। फोरलेन बाईपास का निर्माण होने से शहर में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को छुटकारा मिलेगा। उचाना कलां अंडरपास बनने के बाद लितानी रोड फाटक पर भी अंडरपास बनने के बाद यहां पर बारिश के समय पानी भरने से आवागमन के दौरान वाहन चालक परेशान रहते हैं। ओवरब्रिज बनने के बाद वाहन चालकों को आने वाली ये भी समस्या दूर होगी। इससे नारनौंद, बरवाला से आने-जाने वाले वाहन चालकों का सबसे अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन

सुशील, बलजीत और सुखबीर ने कहा कि इस बाईपास निर्माण मांग आज से नहीं बल्कि वर्षों से की जाती रही है, ताकि जाम से वाहन चालकों को छुटकारा मिले। शिलान्यास होने के बाद भी पांच साल से निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक देवेंद्र अत्री से भी इसको लेकर वाहन चालक और स्थानीय ग्रामीण मिल चुके है। बाईपास के निर्माण से शहर का विकास भी तेजी मिलती है। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि फोरलेन निर्माण को लेकर उच्चाधिकारियों से वो बातचीत कर रहे है। बाईपास निर्माण होने से विकसित उचाना का जो सपना वह देख रहे हैं वह भी पूरा होगा। उचाना के विकास को तेजी इसके निर्माण से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed