{"_id":"69a9cb5a9443ec89f40ec89e","slug":"voter-list-mapping-should-be-done-seriously-jind-news-c-199-1-jnd1010-149452-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मतदाता सूची की मैपिंग गंभीरता से हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मतदाता सूची की मैपिंग गंभीरता से हो
Thu, 05 Mar 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी11: बैठक में मौजूद प्राचार्य सत्यवान मान और अन्य अधिकारी। स्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। 36-जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और जींद के एसडीएम सत्यवान मान की अध्यक्षता में वीरवार को कार्यालय में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की मैपिंग को अधिक प्रभावी बनाना और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना था। एसडीएम सत्यवान मान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों की मैपिंग का कार्य गंभीरता, पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सटीक मैपिंग से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी बरती जाए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
विज्ञापन
निर्वाचन कानूनगो दीपांशु ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन तथा मतदाता सूची की मैपिंग से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन और मतदाता सूची की मैपिंग विशेष गहन पुनरीक्षण को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में सहायक होगी। बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर एईआरओ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक, अतिरिक्त एईआरओ संबंधित एईआरओ तहसीलदार, क्लर्क आकाश रावल और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।