{"_id":"6348675d0293ba6cef5b6db7","slug":"vote-without-discrimination-pressure-and-covetousness-jind-news-rtk660786667","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिना भेदभाव, दबाव तथा लोभ-प्रलोभन के करें मतदान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिना भेदभाव, दबाव तथा लोभ-प्रलोभन के करें मतदान’
विज्ञापन
एसडीएम अनिल कुमार दून ने क्षेत्र वासियों से पंचायत चुनाव से संबधित बातचीत करते हुए। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। पंचायती चुनाव को शांतिपूर्वक निपटान के लिए वीरवार को एसडीएम अनिल कुमार दून ने क्षेत्र वासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि व निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं आपसी प्यार प्रेम के साथ मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने उपमंडल के गांव कर्मगढ़, धरोदी तथा फरैन कलां में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कि नरवाना के एएसपी कुलदीप सिंह आईपीएस इस मौके पर एसडीएम के साथ विशेष रूप से रहे।
एसडीएम एवं एएसपी ने कहा कि रूप से ग्रामीणों का आह्वान किया कि चुनाव आनी जानी प्रक्रिया है। लिहाजा सभी लोग भाईचारे के साथ मतदान में हिस्सा लें और किसी भी प्रकार का आपसी विवाद तथा मनमुटाव से बचें। एसडीएम ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष तरीके से मतदान करना ही प्रजातंत्र की खूबसूरती होती है। प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग बिना किसी भेदभाव, दबाव तथा लोभ-प्रलोभन के बिना स्वतंत्र रूप से करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए आपसी भाईचारा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यही सभ्य समाज की पहचान है और प्रशासन के साथ मिलकर सभी व्यक्ति इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाए।
एएसपी कु लदीप सिंह ने ग्रामीणों कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की विवादित अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार कि अवाछंनीय एवं अप्रिय हरकत एवं घटना का अंदेशा होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है और वह इसे निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ भी सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का ग्रामीणों से अनुरोध किया।