फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered for securing sister's bail using vehicle documents registered in someone else's name

Jind News: दूसरे के नाम की गाड़ी के कागजात से बहन की जमानत करवाने पर केस दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered for securing sister's bail using vehicle documents registered in someone else's name
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने अदालत में जमानत के लिए दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज गाड़ी के कागजात पेश करने के मामले में ईकबाल और कादर उर्फ चिन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 15 अक्टूबर को अदालत के आदेश पर जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। मामले की आगामी जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी रेखा उर्फ कमला की जमानत के लिए उसके भाई ईकबाल ने 22 सितंबर को गाड़ी का पंजीकरण प्रमाणपत्र अदालत में पेश किया था। जांच के दौरान संबंधित पंजीकरण प्राधिकरण की रिपोर्ट में सामने आया कि गाड़ी 3 अक्टूबर 2023 को ही गांव कालवन निवासी राजेश कुमार के नाम ट्रांसफर हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने गढ़ी थाना एसएचओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ईकबाल पहले गाड़ी का मालिक था। बाद में गाड़ी कादर उर्फ चिन्नी के इस्तेमाल में रही और राहुल उर्फ शमशेर के माध्यम से राजेश कुमार को बेच दी गई। राजेश ने गाड़ी की आरसी रद्द करवाकर उसे स्क्रैप के लिए दे दिया था। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी के दस्तावेजों और जमानत प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed